प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन दिखती है बेहद खूबसूरत, तस्वीरें देखकर आप भी हो जायेंगे फ़िदा!

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की कोई सगी बहन तो नहीं है, लेकिन उनकी चचेरी बहनें हैं l उनकी पहली चचेरी बहन परिणीति चोपड़ा है और दूसरी मीरा चोपड़ा है l इन दोनों ने बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है l इन दोनों अभिनेत्रियों का फिल्मी करियर काफी अच्छा रहा है। प्रियंका चोपड़ा की एक और चचेरी बहन है, जो कई सालों से बॉलीवुड में नजर नहीं आई है l लेकिन वह बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी है। उस बहन को बहुत कम लोग ही जानते हैं, तो आइए आपको प्रियंका चोपड़ा की उस तीसरी बहन के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।

प्रियंका चोपड़ा की जिस बहन की बात हो रही है, उस बहन का नाम मन्नारा चोपड़ा है, मन्नारा चोपड़ा की उम्र इस समय 28 वर्ष है और इस उम्र में वह काफी ज्यादा खूबसूरत दिखती है। प्रियंका चोपड़ा की यह तीसरी बहन खूबसूरती के मामले में किसी से कम नहीं है।

कहते हैं कि प्रियंका चोपड़ा अपनी बहन मन्नारा के ज्यादा करीब नहीं है, लेकिन वह जितना परिणीति चोपड़ा को सपोर्ट करती हैं। उतना किसी को भी नहीं करती है, शायद तभी मन्नारा चोपड़ा बॉलीवुड में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है।

मन्नारा चोपड़ा ने अपने करियर की शुरुआत टीवी विज्ञापनों से किया है , मन्नारा चोपड़ा ने साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म 'जिद' से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। उनकी यह फिल्म बड़ी हिट साबित हुई थी l लेकिन पहली फिल्म के बाद बड़े पर्दे से गायब हो गई हैं। उन्हें किसी भी दूसरी हिंदी फिल्म में नहीं देखा गया है, मन्नारा चोपड़ा एक फैशन और सहायक कोरियोग्राफर हैं, वह सोशल मीडिया का काफी ज्यादा इस्तेमाल करती है और वहां पर डांस करते हुए अपने चाहने वालों के साथ जुड़ी रहती हैं।
दोस्तों आपको इस बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

No comments:

Post a Comment